Begusarai में घर में घुस कर साले ने कर दी जीजा की हत्या, पहले भी कर चुका था हमला

बेगूसराय: बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक साले ने अपने जीजा के घर में घुस कर हथौड़े से मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद एक तरफ जहां पूरे इलाक में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचविर गांव की है। मृतक की पहचान गांव के रहने वाले इफ्तिखार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से ट्रक के मैकेनिक थे।

मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि हत्या मृतक के चचेरे साले ने ही की है। परिजनों ने बताया कि इस से पहले भी वह एक बार बीते 14 जनवरी को घर में घुस कर हमला किया था जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक बार फिर वह बीती रात घर में घुस कर हथौड़े और ईंट पत्थर से पीटकर अपने ही चेचेरे जीजा की पिटाई कर दी।

मृतक के पुत्र ने बताया कि इस दौरान जब उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला किया जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में मृतक को अस्पताल पहुँचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। फ़िलहाल आरोपी साला फरार बताया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बेगूसराय में छात्राओं ने CM की तस्वीर पर चढ़ाई चुनरी, कहा ‘क्रांतिकारी धरती को किया कलंकित’

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...