Begusarai में तिलक समारोह में घुस मचाया उत्पात, कर दी एक युवक की…

बेगूसराय: बेगूसराय में दबंगों ने एक तिलक समारोह में घुस कर जम कर उत्पात मचाया और एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। शादी के घर में मातम छाने के साथ ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत की है। मृतक पहचान स्थानीय रंजीत राय का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई।

मामले में मृतक के पिता ने बताया कि बीती रात उनके भतीजा का तिलक समारोह था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और गाली गलौज करने के साथ ही हंगामा करने लगे। गाली गलौज और हंगामा करने से मना करने पर उन लोगों ने पहले दुकान में तोड़फोड़ किया और फिर ईंट पत्थर से मार कर मेरे पुत्र की हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने इ बाद बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  निकाह कर युवती को ले गया Qatar, शेख के हाथों बेचा और अब डाक से भेजा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...