नीतीश कुमार की जदयू ने मणिपुर में बीजेपी को दिया झटका, सरकार से वापस लिया समर्थन

Desk. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। यहां जदयू ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। अब मणिपुर विधानसभा में जदयू के एकमात्र विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर विपक्ष में बैठेंगे। मणिपुर में एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है।

नीतीश कुमार की जदयू ने बीजेपी को दिया झटका

हालांकि, जदयू के समर्थन वापस लेने से मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यहां 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 37 सीटें हैं और सरकार को नागा पीपुल्स फ्रंट के पांच विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। जबकि यहां सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की जरूरत है।

बता दें कि, साल 2022 में मणिपुर विधानसभा का चुनाव हुआ था। इसमें जदयू ने 12 प्रतिशत वोट शेयर के साथ छह सीटें जीती थीं। हालांकि उसी साल सितंबर में जेडीयू के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इससे एक माह पहले ही अगस्त में नीतीश कुमार ने बिहार में बीजेपी का साथ छोड़ते हुए लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि जनवरी 2024 में नीतीश ने लालू का भी साथ छोड़ दिया था और एक बार फिर वे एनडीए में शामिल हो गए थे।

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...

Bihar Jeevika Women Empowerment: गांव की बचत से कारोबार तक पहुंचीं...

Bihar Jeevika Women Empowerment, पटना: बिहार में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पिछले करीब दो दशकों में तेजी से बदली है। स्वयं सहायता समूहों से...