वाहनों पर Press and Police लिख कर चल रहे हैं तो हो जाइये सावधान! दिखाना होगा आईडी कार्ड

पटना: बिहार में डीजीपी का पदभार ग्रहण करते ही विनय कुमार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर डीजीपी ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर एक नया फरमान जारी किया है। डीजीपी ने एक बार फिर सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है और वाहनों पर प्रेस, पुलिस, आर्मी एवं अन्य सांकेतिक शब्द लिखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

डीजीपी ने अपने पत्र में लिखा है कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि वाहनों पर प्रेस और पुलिस लिखा होता है लेकिन वाहन पर कोई आधिकारिक व्यक्ति सवार नहीं होते हैं। ऐसे में वाहनों पर प्रेस और पुलिस लिख कर आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के द्वारा अपराध एवं असामाजिक कार्य के लिए उपयोग की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधि पर अंकुश एवं अपराध नियंत्रण के लिए प्रेस और पुलिस लिखे वाहनों की सूक्ष्मता से जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्वी चंपारण में School में बच गई दर्जनों बच्चों की जान, ये है मामला…
Press and Police Press and Police

Press and Police

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...