Advertisment

Sex रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस के रडार पर पटना के कई होटल

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां नौकरी लगवाने के नाम पर होटल संचालक द्वारा युवतियों से देह व्यापार का धंधा कराए जाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया जंक्शन के पास पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में महिला मजिस्ट्रेट की तैनाती ने कंकड़बाग ओर जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया जंक्शन के समीप लगभग एक दर्जन से ज्यादा होटलों में छापेमारी की गई। जिस दरम्यान कई कपल सहित दो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त युवतियों को पुलिस ने होटल संचालक के चुंगल से मुक्त कराया है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतु राज सिंह ने बताया कि जक्कनपुर थाना पुलिस को कई दिनों से इलाके में देह व्यापार होटल संचालकों द्वारा कराए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी आलोक में छापेमारी की जहां से पांच युवतियों और अन्य को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीन कपल घर से प्रेम-प्रसंग में भागी है। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। वहीं दो बरामद युवतियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें गिरफ्तार होटल संचालक उदय कुमार सिंह ने युवतियों को नौकरी देने का झांसा देकर सेक्स रैकेट के धंधे में उतार दिया। दोनों तीन दिन पहले होटल में आई थी।

यह भी देखें :

ग्राहकों को होटल संचालक उदय सिंह ही बुलाया करता था जिसके एवज में वो अपना कमीशन काट युवतियों को साप्ताहिक पेमेंट देने का वादा किया। पटना पुलिस द्वारा मुक्त कराई गई युवतियां एक बिहार और दूसरी अन्य राज्य से आई है जिसे न्यायिक प्रक्रिया के बाद घर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक उदय सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं इस धंधे का मास्टरमाइंड सरगना जो युवतियों को नौकरी का झांसा देकर सप्लाई करने वाली उस महिला की तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़े : राजस्थान से चोरी हुई थार बक्सर में बरामद, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर पर हो रहा था परिचालन

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा,...

Nita Ambani Commonwealth Games 2026: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों के...

LPG eKYC Last Date 2026: 15 अगस्त है आखिरी मौका! LPG...

LPG eKYC Last Date 2026: LPG गैस ग्राहकों के लिए ज़रूरी जानकारी जारी की गई है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध नियंत्रण के लिए QR Code का...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध पर नियंत्रण, टेक्नोलॉजी-आधारित निगरानी और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पूर्वी सिंहभूम पुलिस...