Ranchi : नगड़ी टोल प्लाजा में हुई दर्दनाक हादसे में प्रशासनिक जांच के आदेश, उपायुक्त के…

Ranchiनगड़ी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास हुई दर्दनाक हादसे में हुई मौत के बाद सरकार ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिये हैं। सरकार ने घटना की प्रशासनिक जांच के आदेश दिये हैं। इसके लिए एक एसआईटी टीम का गठन कर जांच के आदेश दिये गए हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर घर पहुंची चैंपियन का कुछ ऐसे हुआ स्वागत… 

Ranchi : चार सदस्यीय समिति करेगी मामले की जांच

ज़िला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा गठित जांच समिति मामले की जांच करेगी। चार सदस्यीय समिति घटना की जांच करेगी। इसके साथ ही घटनास्थल का भौतिक रूप से स्थलीय जांच करते हुए अविलंब जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

बताते चलें कि कल नगड़ी टोल प्लाजा के पास कल दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टोल प्लाजा का वाच टावर का हिस्सा टूटकर ऑटो में जा गिरा था। घटना में मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है जिसमें कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा के पास खूब हंगामा करते हुए सड़क जाम भी कर दिया था।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

 

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...