अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने राधा-कृष्ण की अष्टधातु मूर्ति चुराई

कटिहार : कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के लालचंद्र गांव में ठाकुरबाड़ी मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी ने बताया कि सोमवार की देर रात मंदिर का ताला टूटा मिला और मूर्ति व चांदी का मुकुट गायब थे। सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी और पुलिस मौके पर पहुंची। पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव के अनुसार, यह मूर्ति पूर्वजों द्वारा स्थापित की गई थी और बहुमूल्य थी। पुलिस जांच में जुटी है। पोठिया थाना की अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े : जान हथेली पर लेकर चलने को मजबूर हैं लोग, पुल मरम्मती होने के कारण यातायात ठप…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...