Advertisment

पुलिस एनकाउंटर में 2 अपराधी घायल कर हुए गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने दो अपराधियों को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ बिदुपुर थाना क्षेत्र में राम नंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे दिलावरपुर हेमती चंवर में हुई। घायल अपराधियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव निवासी विशाल कुमार उर्फ फूदीना (23) और बिदुपुर थाना क्षेत्र गोपाल चकनई गांव निवासी सुशील कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों अपराधी एक एनआरआई युवक राहुल आनंद की हत्या में भी शामिल थे।

मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की

आपको बता दें कि मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों के पैर में गोली मार दी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है। यह एनकाउंटर बिदुपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। दोनों अपराधी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गए थे और पुलिस को गोली मारने की धमकी दे रहे थे। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने इस घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : Patna पुलिस और टॉप-10 अपराधी के बीच मुठभेड़, भारी गोलीबारी के साथ तीन गिरफ्तार…

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...