Jharkhand Politics : मंत्री हफीजूल पर बाबूलाल के तंज का जेएमएम ने दिया करारा जवाब-पीएम मोदी के…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड के मंत्री हफीजूल अंसारी को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई टिप्पणियों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने तीखा पलटवार किया है। मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा के भीतर चल रहे अंतर्द्वंद्व और अंतर्कलह के कारण बाबूलाल मरांडी इस तरह की अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा में अब अपनी उपयोगिता दिखाने के लिए नेताओं को किसी भी विषय पर कुछ भी बोलने की आदत हो गई है, ताकि सुर्खियों में बने रहें और अपनी स्थिति को मजबूत कर सकें।

Bokaro : हफीजूल हसन को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए-बाबूलाल की मांग… 

Jharkhand Politics : बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई टिप्पणियां अपमानजनक-जेएमएम

मनोज पांडे ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर आरोप लगाया कि भाजपा नेता जानबूझकर हफीजूल अंसारी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और उनके जनादेश का अपमान कर रहे हैं। पांडे ने कहा, “हफीजूल अंसारी झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं और जनप्रतिनिधि हैं, ऐसे में बाबूलाल मरांडी द्वारा की गई टिप्पणियां अपमानजनक हैं। वह उलूल जलूल बातें कर रहे हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं कि उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो जाए।” पांडे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को यह समझने की जरूरत है कि इस तरह की बयानबाजी से कोई फायदा नहीं होने वाला और उन्हें प्रतिपक्ष के नेता के पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

Jharkhand Politics : मंत्री हफीजूल को डॉक्टरेट डिग्री मिलने पर भाजपा ने उठाए सवाल, यूनिवर्सिटी की जांच की मांग…

पहलगाम घटना पर भाजपा ने कोई जवाबदेही नहीं दी

मनोज पांडे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब देश में कई सैलानी मारे गए थे, तब गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने किसी तरह की जवाबदेही नहीं ली। “दूसरे दिन चिता की आग भी ठंडी नहीं होती और भाजपा के नेता वोट मांगने निकल पड़ते हैं, मंच पर बैठकर खिलखिलाते हुए फोटो खिंचवाते हैं। बाबूलाल जी को राष्ट्रद्रोह का मतलब समझने की जरूरत है,” पांडे ने कहा। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को सलाह दी कि वह अनर्गल बयानबाजी से बचें और विपक्षी नेता की गरिमा को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

फर्जी डिग्री पर सवाल उठाते हुए भाजपा को घेरा

हफीजूल अंसारी की डॉक्टरेट डिग्री पर बाबूलाल मरांडी द्वारा उठाए गए सवालों पर मनोज पांडे ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को दूसरों की डिग्री पर सवाल उठाने का हक है तो उन्हें अपने ही दल के नेताओं की डिग्री की जांच करनी चाहिए। पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेता फर्जी डिग्री के साथ राजनीति कर रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर निशिकांत दुबे और स्मृति ईरानी जैसे नेता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Saraikela : लड़की के अपहरण के बाद बवाल, दो पक्षो में विवाद के बाद फूंके कई दुकाने… 

“प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कोई नहीं पूछता, निशिकांत दुबे ने 10 साल की उम्र में मैट्रिक कर लिया था, और स्मृति ईरानी की डिग्री पर भी सवाल उठ चुके हैं। लेकिन जब खुद के नेताओं की बात आती है तो भाजपा चुप रहती है,” पांडे ने कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हफीजूल अंसारी की डिग्री पूरी तरह से वैध है और वह एक एफिलिएटेड संस्था से प्राप्त की गई है, जो सभी आवश्यक मानकों को पूरा करती है।

ये भी पढ़ें- Chatra Accident : चतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल… 

भाजपा पर गंभीर आरोप

मनोज पांडे ने भाजपा को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका विरोध केवल राजनीतिक है और उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी भी जनप्रतिनिधि पर अनावश्यक आरोप लगाना गलत है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे जनता के हित के मुद्दों पर क्यों नहीं बोलते, बजाय इसके कि वे व्यक्तिगत आरोप और विवादों में पड़ते हैं।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

 

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...