मुंगेर में STF ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 3 कारीगर…

मुंगेर: मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण पर रोक लगाने की कोशिशें तो करती है लेकिन अवैध हथियार निर्माता मानने के लिए तैयार नहीं हैं। एक बार फिर मुंगेर में STF की टीम ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। STF ने मौके से कई निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ ही तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी एवं गंडक नदी के बीच तारापुर दियारा में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से हथियार निर्माण में लगे तीन कारीगर राजाराम सिंह, विपिन सिंह और सौरभ कुमार को निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – कल होनी थी NEET की परीक्षा, पटना में एक अभ्यर्थी ने उठाया खौफनाक कदम…

STF की टीम ने मौके से 3 देशी पिस्टल, 1 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 5 मैग्जीन, 4 बेस मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 3 मोबाइल समेत भारी मात्रा में कच्चे माल और आग्नेयास्त्र निर्माण में उपयोग किये जाने वाले उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तार राजाराम सिंह एवं विपिन सिंह उर्फ बीकिया सिंह के विरूद्ध मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना में आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बोधगया में JDU करेगी दो दिवसीय…, पटना में बैठक के बाद नेता ने कहा ‘नीतीश जो कहते हैं वह…’

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...