मुंगेर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार भेलवा दियारा में बुधवार की देर शाम एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान चार मिनी गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया गया। मौके से एक हथियार निर्माता मो. फैयाज, निवासी मिर्जापुर बरदह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन निर्मित पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, ड्रिल मशीन, हैंड बेस मशीन और एक मैगजीन समेत हथियार बनाने का भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया।

अन्य हथियार कारोबारी दियारा का फायदा उठाकर फरार हो गए – SDPO सदर अभिषेक आनंद

वहीं, अन्य हथियार कारोबारी दियारा का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिंद टोली भेलवा दियारा में अवैध मिनी गन फैक्टरी चलाकर बड़े पैमाने पर हथियार तैयार किए जा रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसटीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस शामिल थी।टीम नाव से गंगा पार कर दियारा क्षेत्र पहुंची और घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई के कारण कई लोग भागने में सफल रहे। हालांकि मो. फैयाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े : शेरघाटी कोर्ट में अपराधी पर फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी हैदराबाद से गिरफ्तार…

केएम राज की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...