‘ए मुखिया जी….’, Jamui में मुखिया का बार बालाओं के साथ डांस हुआ वायरल, लोगों ने कहा…

जमुई: बिहार में सरकार ने शराब तो बंद कर दिया है लेकिन शवाब पर अब तक कोई प्रतिबन्ध लगाया है और यही वजह है कि अक्सर अश्लील भोजपुरी गीतों पर बारबालाओं के साथ डांस करते हुए जनप्रतिनिधियों का वीडियो वायरल होते रहता है। ताजा मामला है जमुई का जहां एक पंचायत के मुखिया जी का बारबालाओं के साथ भोजपुरी गीतों पर ठुमका लगाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। Jamui  Jamui  Jamui  Jamui 

मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 अप्रैल को जमुई के थेगुआ पंचायत के मुखिया धनंजय पाठक उर्फ़ मंटू पाठक के बेटे का जनेऊ संस्कार था जिसमें उन्होंने बार बालाओं के डांस का भी आयोजन किया था। इस दौरान एक तरफ लोग लजीज व्यंजन का आनंद उठा रहे थे तो दूसरी तरफ बार बालाओं के मंच पर अश्लील गीतों पर बार बालाएं ठुमका लगा रही थी। बार बालाओं के ठुमके को देख मुखिया मंटू पाठक खुद को रोक नहीं पाए और पहुंच गए स्टेज पर जहां उन्होंने ‘ए मुखिया जी मन…’ जैसे कई अश्लील गीतों पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाये।

यह भी पढ़ें – PMCH पुनर्विकास परियोजना अंतर्गत 1117 शैय्या के अस्पताल का CM ने किया उद्घाटन

पंचायत के मुखिया का बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग तरह तरह की बातें करने लगे। लोगों ने मुखिया के इस हरकत को गलत बताया और कहा कि एक जनप्रतिनिधि का इस तरह का कारनामा समाज को कहीं से अच्छा संदेश नहीं देता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM नीतीश खुद ही कहते हैं कि…, तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर जम कर बोला हमला

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...