चंडीगढ़-मोहाली में ड्रोन और मिसाइल हमले का अलर्ट, एयरफोर्स की चेतावनी के बाद सायरन बजाए गए, लोगों से घरों में रहने की अपील

नई दिल्ली: चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एयरफोर्स स्टेशन की ओर से संभावित हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन या मिसाइल हमले की आशंका जताई गई है। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत पूरे इलाके में सायरन बजवा कर लोगों को अलर्ट किया और घरों के अंदर रहने की अपील की है।

एयरफोर्स स्टेशन की चेतावनी के बाद डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और लोकल प्रशासन ने भी सख्ती बरतते हुए लोगों को बालकनी या खुले स्थानों पर न निकलने का निर्देश दिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चौकीदार अमरनाथ ने पुष्टि की कि डीसी ऑफिस से आदेश मिलने पर 20 मिनट तक सायरन बजाया गया, ताकि लोग सतर्क हो सकें।

इस घटनाक्रम के दौरान हमारे संवाददाता अशोक सिंघल ने स्थानीय लोगों से बात की, जिन्होंने बताया कि सायरन सुनते ही वे अपने घरों के अंदर चले गए। लोगों में भय का माहौल है क्योंकि इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से भटिंडा और सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन गतिविधियां देखी गई थीं।

चंडीगढ़, मोहाली और आस-पास के अमृतसर, पठानकोट और फाजिल्का जैसे इलाके पहले से ही संवेदनशील माने जाते हैं, क्योंकि ये बॉर्डर से महज कुछ घंटों की दूरी पर स्थित हैं। ऐसे में प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अलर्ट रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का दर्द छलका,...

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते...

NEET परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए बड़ी खबर, SER...

Jamshedpur NEET 2026 Special Train: साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने NEET-2026 मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम में शामिल होने वाले छात्रों और उनके माता-पिता की सुविधा...

Rahul Gandhi Birthday Celebration: जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं अंबा प्रसाद,...

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। कांग्रेस नेताओं ने उनके नेतृत्व और जनसेवा...