Advertisment

रांची समेत आठ जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी, मॉनसून की आमद समय से पहले संभव

  • झारखंड में जून के पहले हफ्ते में मॉनसून पहुंचने के संकेत, इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। रविवार को रांची सहित राज्य के आठ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार देर शाम रांची में पांच मिमी बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

इधर, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से करीब पांच दिन पहले दस्तक देगा। आमतौर पर केरल में मॉनसून 31 मई या एक जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 27 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। केरल से झारखंड पहुंचने में मॉनसून को 10 से 12 दिन लगते हैं, ऐसे में जून के पहले सप्ताह में ही झारखंड में मॉनसून की आमद संभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं, जिससे किसानों और आमजन में उत्साह है।

उधर, सोमवार से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में लू की स्थिति बनेगी। देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में लू चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 13 से 16 मई तक धनबाद और गिरिडीह में भी लू की आशंका जताई गई है। शनिवार को गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, देवघर, पाकुड़ और जामताड़ा में हीट वेव का असर रहा, जबकि रांची, धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम में बादल छाए रहे।

तापमान की बात करें तो शनिवार को सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में दर्ज किया गया, जहां पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। रांची में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम का मिजाज और बदलेगा। बारिश और तेज हवाओं के साथ-साथ लू का असर भी विभिन्न जिलों में दिखाई देगा।


मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर नोट डबल करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...