Breaking: झारखंड नई उत्पाद नीति को कैबिनेट से मंजूरी, इतनी शराब की दुकानें खुलेंगी, ऐसे होगा आवंटन

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। इसमें कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें झारखंड उत्पाद मदिरा के खुदरा बिक्री एवं संचालन नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई। इसके तहत 1453 दुकानें खोली जाएंगी। लॉटरी के माध्यम से दुकान का आवंटन होगा।

झारखंड कैबिनेट बैठक

झारखंड कैबिनेट बैठक में शेख बिहारी चिकित्सा महाविद्याय समेत अन्य चिकित्सा महाविद्यालय में रख रखाव के लिए कार्यरत कंपनी को दो वर्ष का एक्सटेंशन को मंजूरी दी गई है। वहीं केंद्र द्वारा प्रायोजित सक्षम आंगन कार्यक्रम हेतु पौष्टिक आपूर्ति के लिए चयनित कंपनी को 2025 तक के लिए एक्सटेंशन दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली संशोधन को स्वीकृति

इस बैठक में झारखंड माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली संशोधन को स्वीकृति मिली है। साथ मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना के लिए लगभग 63 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...