झाझा विधायक ने किया 5 करोड़ रूपये की लागत से बनी सड़कों का उद्घाटन, कहा अभी…

जमुई: जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र के धमना-कसैया ग्रीन फिल्ड सड़क समेत दो सडकों का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी और कई सड़कों का भी बहुत जल्दी ही उद्घाटन करना है। अच्छी सड़कें होने न सिर्फ यातायात सुगम होती है बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां एक पगडण्डी हुआ करता था, बारिश के दिनों में पानी और कीचड़ की वजह से लोगों के आवाजाही में काफी परेशानी होती थी।

अब इस सड़क के बन जाने से गिद्धौर प्रखंड के पीराटाँड़, पांडे ठीका, जलगोड़वा, मगही तथा लक्ष्मीपुर के कई गाँवों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। बोडबा पंचायत के मंगलाटाड से केवाल पूजहर के घर तक सडक का निर्माण का उद्घाटन विधायक दामोदर रावत ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच मिठाई का भी वितरण करवाया। वर्षों से स्थानीय लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जो आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आगे बढाते हुए पक्की सड़क से जोड़ने के संकल्प को पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें – पूर्व JDU नेता के घर में मिला हथियारों का जखीरा, करीब 6 घंटे चली छापेमारी…

विधायक ने कहा कि 2.28 किमी लंबी इस धमना मंडल टोला से कसैया सड़क में एक ईंच सर्वे जमीन नहीं है। सड़क बनने के लिए किसानों ने अपनी खुद की जमीन स्वेच्छा से दी है। उन्होनें अपने कई अन्य कामों का भी इस दौरान उल्लेख किया। मौके पर विधायक दामोदर रावत के भाई सुरेन्द रावत, जदयू नेता डॉ राजेन्द्र प्रसाद, धमना मुखिया प्रतीक शर्मा, धमना पंचायत समिति प्रतिनिधि कुंदन मंडल, पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार राव, दिनेश पाण्डेय, मनोहर मंडल, रविन्द्र कुमार, राकेश दास, लखन मंडल, बनारसी रावत, मनोज गोस्वामी, प्रदीप मंडल, विनय मंडल, अवधेश मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पटना के बच्चे सीखेंगे भरतनाट्यम और शास्त्रीय संगीत, 12 दिवसीय कार्यशाला का…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...