Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को…

Chatra Murder : चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत बरवा कोचवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हाहाकार मच गया जब खुशी के माहौल में अचानक गोली चल गई। नाच-गाने और उत्सव के बीच एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे माहौल में मातम छा गया।

Chatra Murder : घटना के बाद शोकाकुल परिजन
Chatra Murder : घटना के बाद शोकाकुल परिजन

ये भी पढ़ें- Bokaro : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जबान, पीएम मोदी पर कर दी ये अभद्र टिप्पणी… 

बारातियों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, यह बारात गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से आई थी। बारात जैसे ही बरवा कोचवा गांव पहुंची, वहां नाच के दौरान बारातियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में तब्दील हो गई और देखते ही देखते किसी ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की गर्दन में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Chatra Murder : मृतक की फाइल फोटो
Chatra Murder : मृतक की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : जिला परिषद सदस्य की गिरफ्तारी के खिलाफ थाना पहुंच गए विधायक सरयू राय, कह दी… 

शादी की रौनक गम में बदल गई

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और शादी की रौनक गम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chatra Murder : मामले की जानकारी देते परिजन
Chatra Murder : मामले की जानकारी देते परिजन

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Breaking : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और… 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाला कौन था, लेकिन पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों के बीच भय और शोक का माहौल बना हुआ है।

सोनू भारती की रिपोर्ट–

जरुर पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

जरुर पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया…

जरुर पढ़ें- Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

जरुर पढ़ें- Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल… 

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...