मधुबनी : जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने लदनिया थाना क्षेत्र सीएचसी लूटकांड तीन लाख 57 हजार रुपए का उद्वेदन करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक और जयनगर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक मोबाइल और पांच हजार रुपए जब्त किया गया। लूटकांड में संलिप्तता का भी स्वीकार की गई। अन्य तीन आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : दो चीनी सहित तीन युवक गिरफ्तार, मधुबनी पुलिस कर रही है पूछताछ…
यह भी देखें :
अमर कुमार की रिपोर्ट


