गिरिडीह सदर अस्पताल में शिक्षकों की मेडिकल जांच के लिए लगी भीड़, नियुक्ति के बाद भी कई परेशानियां बरकरार

गिरिडीह:  झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल में चार दिवसीय मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में राज्य भर से चयनित शिक्षक शामिल हो रहे हैं, जहां उन्हें नियुक्ति से पहले आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में भारी भीड़ देखी जा रही है। कई अभ्यर्थी लगातार दो-दो दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ने नाराजगी जताई कि उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल रही कि मेडिकल प्रमाणपत्र कब और कैसे मिलेगा, जबकि प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित है।

एक अभ्यर्थी ने बताया कि वे कल से व्हीलचेयर पर हैं और आज जाकर उनका नंबर आया है। वहीं कई अन्य शिक्षकों ने बताया कि वे 200-250 किमी दूर से आकर गर्मी में भटक रहे हैं, लेकिन न तो समुचित जानकारी मिल रही है और न ही पर्याप्त व्यवस्था।

कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि नियुक्ति के बाद ट्रांसफर नीति न होने से भविष्य में भी उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर दूरस्थ और जंगल क्षेत्रों में पोस्टिंग के दौरान।

हालांकि नियुक्त शिक्षकों में नियुक्ति को लेकर खुशी तो है, लेकिन प्रक्रिया की अव्यवस्था और मूलभूत सूचनाओं के अभाव ने परेशानी बढ़ा दी है।


UPI Payment: दिवाली तक टला 0.4% MDR शुल्क, व्यापारियों को राहत;...

 NPCI ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% MDR शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है।...

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...