पटना में कल बड़ी बैठक करेगी कांग्रेस, चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर बिहार कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। इसी बीच 15 जून यानी रविवार को पटना में कांग्रेस की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस के सभी 19 विधायक मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित बैठक में कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। बता दें कि कल यानी शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर संवाद किया।

Goal 7 22Scope News

चुनावी रणनीति पर मंथन होगा

आपको बता दें कि इस बैठक में चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। प्रचार अभियान की रुपरेखा तय होगी। बिहार सरकार को कैसे घेरना है, इस पर बातचीत होगी। वहीं बिहार में महागठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेस ‘माई बहिन मान योजना’ शुरू करेगी। इसकी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया जाएगा। विधायकों को कम से कम 40-50 हजार महिलाओं का इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का टारगेट दिया जाएगा।

Bihar Congress 1 1 22Scope News

कांग्रेस ने किया था ऐलान, सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 2500 दिए जाएंगे

बता दें कांग्रेस ने पिछले महीने इस योजना का ऐलान किया है और कहा है कि सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। राजद भी इस योजना का ऐलान कर चुकी है। दरअसल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखंड में इस तरह की योजनाओं से सत्ताधारी दल को चुनाव में लाभ हुआ है। बिहार में महिला नीतीश की पारंपरिक वोटर मानी जाती हैं। करीब 48 फीसदी महिला वोटर हैं। उनको साधने की कोशिश में कांग्रेस राजद लगी हुई है। दोनों दलों ने इस योजना का ऐलान अलग-अलग किया है। वहीं बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस दमखम के साथ तैयारी में लगी हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब तक चुनावी वर्ष में छह बार बिहार दौरे पर आ चुके हैं। संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस चुनाव महागठबंधन रहकर लड़ेगी, लेकिन अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है।

यह भी देखें :

RJD पर लगातार दबाव बना रही है कांग्रेस

वहीं कांग्रेस पिछली बार 2020 में महागठबंधन में सत्तर सीटों पर लड़ी थी। इस बार भी 70 सीटों की मांग कर रही है। सीटों के लिए राजद पर लगातार दबाव बना रही है। यही कारण है कि राजद की तरफ से ऐलान करने के बाद भी कांग्रेस तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा मानने को फिलहाल तैयार नहीं है।

यह भी पढ़े : बिहार कांग्रेस का पटना में हल्लाबोल, कहा- दलित बेटी को दो न्याय!

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...