पहली बारिश में ही कांटाटोली फ्लाईओवर की सड़क उखड़ी, दीवारों में दरारें, लोगों में नाराजगी

Ranchi: राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पहली ही बारिश में फ्लाईओवर की सड़कें उखड़ने लगी हैं, दीवारों में दरारें देखी गई हैं और कई हिस्सों में जलजमाव हो रहा है। रविवार को डेढ़ घंटे की बारिश ने फ्लाईओवर की पोल खोल दी। कुछ जगहों पर सड़क की परत उखड़ गई है और गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवाजाही में खतरा बढ़ गया है।

इतना ही नहीं, फ्लाईओवर से पानी का रिसाव भी देखा गया है, जो भविष्य में संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है। दीवारों में आई दरारों की मरम्मत पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब फिर से इस पर सवाल उठने लगे हैं। कांटाटोली फ्लाईओवर पिछले साल जनता को समर्पित किया गया था और इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली थी। लेकिन अब उसकी गुणवत्ता पर उठे सवालों ने लोगों को चिंतित और नाराज़ कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की है। जनता का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना फ्लाईओवर अगर पहली बारिश भी नहीं झेल पा रहा, तो आने वाले समय में इसका क्या हाल होगा?

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...