Sasaram: जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा- डंपर-ऑटो की टक्कर, दो की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम 

Sasaram: आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बेदा नहर के पास पुरानी जीटी रोड पर हुई। जहां एक डंपर और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान ऑटो चालक भोला पासवान (निवासी- मोर सराय, थाना शिवसागर) और संतोष कुमार (निवासी- नायकपुर, थाना चेनारी) के रूप में हुई है। संतोष वर्तमान में वन विभाग परिसर में रह रहा था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Sasaram: जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा- डंपर-ऑटो की टक्कर

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वेदा नहर के पास पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई। लोग डंपर चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं घायलों को तत्काल सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर जीटी रोड पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की अनियंत्रित चाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ेंः Ramgarh: चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्टी में ब्लास्ट, दो मजदूर घायल

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!