क्या भाषा विवाद की काट है 1932 का खतियान, जगरनाथ महतो ने क्यों किया 1932 का खतियान लागू करने का दावा?

Bermo– राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने एक बार फिर से 1932 का खतियान लागू करने का वादा किया है. इसके साथ ही बोकारो और धनबाद से भोजपुरी को स्थानीय भाषा की श्रेणी से हटवाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि हम भी सदन में बैठते हैं, यह किसी भी कीमत पर सदन से पास नहीं हो पाएगा.

दरअसल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चंद्रपुरा प्रखंड में  तारानारी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन करने पहुंचे थें.  इस अवसर उन्होने कहा कि कुछ लोग भाषा के नाम पर बेवजह की राजनीति कर रहे हैं, हम तो 1932 का खतियान लागू करेंगे. बोकारो और धनबाद में किसी भी कीमत पर भोजपुरी को स्थानीय भाषा का दर्जा नहीं दिया जाएगा.

यहां बता दें कि जेएमएम शुरु से ही 1932 का खतियान लागू करने बात करता रहा है. लेकिन, अब तक यह मात्र चुनावी घोषणा पत्रों में ही स्थान पाता रहा है, अब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस मुद्दे को उछालकर जेएमएम के सामने एक चुनौती पेश कर दी है. इसके साथ ही भोजपुरी, मगही बोकारो और धनबाद जिले में स्थानीय भाषा की श्रेणी  में शामिल किये जाने का कई सामाजिक राजनीतिक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा था, कई स्थानों पर मुख्यमंत्री सहित सत्ताधारी दलों के नेताओं का पुतला जलाया जा रहा था. जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा भी इसका जमकर विरोध किया जा रहा था, भोजपुरी को स्थानीय भाषी की श्रेणी से हटवाने का वादा कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो  ने इस विवाद पर विराम लगाने की कोशिश की है.

रिपोर्ट- मनोज कुमार 

आज जनसभा को संबोधित करेंगे राज ठाकरे, प्रशासन ने इन शर्तों पर दी रैली की इजाजत

ओवरटेक करने के क्रम में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने धोनी

अब लाउडस्पीकर पर गरमायी बिहार की राजनीति, नीतीश की दो टूक धार्मिक मामले में दखल नहीं

जनरल मनोज पांडे ने संभाला देश के नए सेना प्रमुख का कार्यभार, नरवणे की ली जगह

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...