Advertisment

Ramgarh : गिद्दी ‘सी’ लोकल सेल में भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगीं, 29 लोग सीबीआई जांच के घेरे में…

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में कोयले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। बीते पांच महीनों में यह पांचवीं बार है जब गिद्दी ‘सी’ लोकल सेल पर केंद्रीय एजेंसी ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बार की पूछताछ में 29 नाम सामने आए हैं, जो अब सीबीआई की रडार पर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih Murder : बड़े भाई ने ही काट डाला छोटे भाई का गला, टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार… 

सूत्रों के मुताबिक, जब डाड़ी क्षेत्र में जांच का विस्तार हुआ, तो कोयले की कालिख में सने कई चेहरों के होश उड़ गए। लिप्टरो (लोडिंग में लगे कर्मी) की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनमें से कुछ लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि काली कमाई को वैध दिखाया जा सके। लेकिन अब यही ट्रांजैक्शन उनके लिए गले की फांस बनती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : भागो बाघ आया, सिल्ली के एक घर में घुसा बाघ, प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञा… 

Ramgarh : कथित धनकुबेरों की संलिप्तता की आशंका

सीबीआई ने इस नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य राष्ट्रीय एजेंसियां भी इसमें शामिल हो सकती हैं। इस भ्रष्टाचार में सेल से जुड़े कथित धनकुबेरों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जो लोडिंग, वसूली, उगाही और हिस्सेदारी जैसे अवैध कामों में संलग्न हैं।

ये भी पढ़ें- Gumla Double Murder : कलयुगी बेटे ने माता-पिता को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीने से… 

फिलहाल गिद्दी ‘सी’ कोलियरी और आसपास के गांवों में सीबीआई की जांच सबसे बड़ी चर्चा बनी हुई है। क्षेत्रीय स्तर पर माना जा रहा है कि बहुत जल्द 12 से 24 से अधिक ठिकानों पर एक बार फिर छापेमारी हो सकती है। इससे साफ है कि कोयले के काले कारोबार की परतें अब खुलनी तय हैं।

रविकांत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—–

Ranchi Suicide : सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Jamshedpur : झारखंड को बंगाल बनाना चाहती है हेमंत सरकार, बांग्लादेशियों के लिए बिछा रखे हैं रेड कार्पेट-गिरिराज सिंह का बड़ा बयान… 

Ranchi Crime : रांची पुलिस के चंगुल में भाभी जी, ब्राउन शुगर रैकेट का पर्दाफाश… 

Hazaribagh : बरही में दर्दनाक हादसा: आधी रात को मौत बनकर गिरा मकान का छत, दंपति की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : दो पक्षों में भड़का जमीन विवाद, माफिया पर जमीन हड़पने का आरोप लेकर थाना पहुंचा पक्ष… 

Dhanbad Crime : घर था बंद, शातिरों ने ग्रिल काटकर कर ली 45 लाख की डकैती… 

Hazaribagh : अंधेरी रात में घर पर पड़ गई लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...