क्या आरपीएन सिंह के जाने से बदलेगी झारखंड कांग्रेस की किस्मत, क्यों पटाके फोड़ झूम रहे हैं कांग्रेसी ?

Godda– झारखंड प्रभारी और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे आरपीएन सिंह द्वारा पंजा को झटक कमल खिलाने

के लिए भाजपा  ज्वाइन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए दावा किया है

कि इसका कोई झारखंड कांग्रेस पर कोई  प्रभाव नहीं पड़ने वाला है.

गोड्डा लोकसभा से सांसद रहे और झारखंड कांग्रेस के एक मजबूत नेता माने जाने वाले फुरकान अंसारी

ने कहा है कि मेरा तो  शुरु से यह मानना था कि आरपीएन सिंह भाजपा का घुसपैठिया है,

इसका मकसद झारखंड में कांग्रेस की टीम को बर्वाद करना है.

मगर आलाकमान ने मेरी बातों पर समय रहते गौर नहीं किया.

लेकिन मौका देख आरपीएन सिंह ने अपना असली  चेहरा दिखला ही दिया.

आरपीएन सिंह जैसे लोग ही पार्टी को अंदर से खोखला कर रहे थे.

टिकट और पद के लिए बोली लगती थी. खुलेआम वसूली का

खेल चलता था. ऐसे लोग के जाने से कांग्रेसी राहत महसूस कर रहे है.

सिर्फ एक व्यक्ति आरपीएन सिंह ने पूरे झारखंड में  कांग्रेस संगठन को धवस्त कर दिया.

पैसा पहुंचाया बगैर उसकी योग्यता की जांच किए पद दे दिया और जिसने अपनी

पूरी जिंदगी कांग्रेस को दिया, किनारा किया गया.

आरपीएन सिंह ने ऐसा मकड़जाल बुना था कि आलाकमान तक सही बात  पहुंच नहीं पाती थी.

इसी का नतीजा है कि कांग्रेस दिन पर दिन कमजोर होती गई. एक बार फिर से कांग्रेस मजबूत बन कर

सामने आएगी. कांग्रेस का पुराने दिन फिर से वापस आएगा और झारखंड में एक बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी.

आलाकमान आरपीएन सिंह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक बदलाव करे.

इस बीच कांग्रेस जिला महामंत्री ज्योतिंद्र झा, ऋषिकेश भारद्वाज, पंकज मरांडी और शमसुल अंसारी ने कहा कि

संगठन में काम करने वाले योग्य लोगों को लाया जाना चाहिए. सिर्फ कमरे में बैठकर

रणनीति बनाने वाले लोग कांग्रेस का भला नहीं कर सकते.

रिपोर्ट- प्रतीक 

अविनाश पांडेय बने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, कई राज्यों के संभाल चुके हैं संगठनात्मक जिम्मेवारी

 

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...