आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई गोलीबारी, 2 को लगी गोली, मौके से खोखा बरामद

पटना सिटी : पटना सिटी के गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर रविवार को जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी और वह घायल हो गए। दोनों घायल युवको इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गौरीचक थाना को दी। सूचना मिलते ही गौरीचक थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से गोली की एक खोखे बरामद किए हैं। घटना के बाद पुलिस गांव के चारों तरफ नाकाबंदी कर छापेमारी कर रही है। किसी भी बड़ी अनहोनी की घटना को लेकर पूरे गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Goal 22Scope News

गोलीबारी में आदित्य के नाम में लगी है गोली, शिवकुमार के पैर में

घटना की जानकारी देते हुए गांव की गुंजन देवी ने बताया कि गांव के कुछ युवक जिसमें रोशन कुमार, कौशल कुमार, विनोद कुमार, विशाल कुमार, नीरज कुमार उनके पति को जमकर पिटाई कर दी। जब वह खुद को बचाने के लिए भागने लगे तो उन लोगों के द्वारा गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में आदित्य कुमार के नाक पर गोली लगी जबकि शिव शंकर कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए।

बच्चों के बीच खेल-खेल में आपसी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था

वहीं गौरीचक थाना के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव के बच्चों के बीच खेल-खेल में आपसी विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसे लेकर रविवार को यह विवाद विकराल रूप ले लिया। इसे लेकर एक गुट के द्वारा गोलीबारी की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे गांव को नाकाबंदी कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस के द्वारा एक गोली की खोखा बरामद की गई है। वहीं गांव की महिला गुंजन देवी ने बताया कि युवकों द्वारा 10 राउंड से अधिक गोलीबारी की गई है। पटना सदर डीएसपी सत्यकाम ने इस मामले की पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने लाखों की मोबाइल की कर ली चोरी…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...