PM ने ‘मन की बात’ में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जताया गर्व – दिलीप जायसवाल

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को तन्मयता से सुना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड को सुनने वालों में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित प्रदेश के पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचारों को सुना।

Goal 5 22Scope News

वास्तव में, यह प्रधानमंत्री का संवाद सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की धड़कन है – दिलीप जायसवाल

‘मन की बात’ सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वास्तव में, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की धड़कन है, जो नए भारत की आकांक्षाओं और संकल्पों को स्वर देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आज की ‘मन की बात’ सुनकर फिर यह विश्वास और भी प्रबल हुआ कि हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

दिलीप जायसवाल ने कहा- प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ पूरे देशवासियों से करते हैं

उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ पूरे देशवासियों से करते हैं। आज उन्होंने फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ की बात को दोहराते हुए कहा कि हम अपने देश में निर्मित सामानों का ही उपयोग करें, तभी देश विकसित होगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने विदेशी सामानों से भी परहेज करने की बात कही। प्रधानमंत्री ने इस क्रम में पर्यावरण संतुलन की भी चर्चा करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने की बात कही। अगर हम एक पेड़ भी लगाते हैं तो हम अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाते हैं।

दिलीप ने कहा- PM ने देश के विभिन्न राज्यों के उत्पादकों की भी चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के उत्पादकों की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने इस एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि इस समय सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर पर भी हैं। भारत ने एक नया इतिहास रचा है। इस संदर्भ में उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से अपनी हालिया बातचीत का जिक्र किया, जो इस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

‘मन की बात में PM मोदी ने आपातकाल की भी चर्चा की’

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने आपातकाल की भी चर्चा की और देशवासियों को उस दौर की भयावहता और संकट से अवगत कराने के लिए विभिन्न नेताओं के ऑडियो संदेशों को भी सुनाया। इन ऑडियो के माध्यम से उन्होंने उस समय के हालात को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया, जब लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की गई थी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जन-भागीदारी की शक्ति से, बड़े-बड़े संकटों का मुकाबला किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : ‘तानाशाह के खिलाफ NDA लड़ेगी, राहुल-तेजस्वी नफरत फैलाने वाले व्यक्ति’

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img