Advertisment

‘तानाशाह के खिलाफ NDA लड़ेगी, राहुल-तेजस्वी नफरत फैलाने वाले व्यक्ति’

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से लोगों के दिल की बात को लाते हैं। आज किस तरह से योग के संदर्भ में भारत के ऋषि मुनि तपसियों के आज रिसर्च को विश्व की मानवता के कल्याण के लिए प्रचार प्रसार और किस तरह से लोगों ने स्वीकार किया। पर्यावरण पर किस तरह से उन्होंने फोकस किया। किस तरह से आज लघु कुटीर उद्योग में लोग बड़े धमाल मचा रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

भारत को विकसित भारत बना सकते हैं बेरोजगारी के माहौल को कम कर सकते हैं – विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत को विकसित भारत बना सकते हैं, बेरोजगारी के माहौल को कम कर सकते हैं। रोजगार का सृजनकर्ता बन सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का हर शब्द कहीं ना कहीं लोगों को प्रेरित करता है, आत्मबल बनता है और कर्तव्य के पथ पर बढ़ाने की हमें प्रेरणा मिलती है।

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर किया हमला, कहा- जंगलराज वाले हमें पाठ पढ़ा रहे हैं

वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए जाने को लेकर विजय सिन्हा न कहा कि जंगलराज के पाठशाला में पढ़ने वाले तमाम मानसिकता के लोग तानाशाही के आपातकाल यह दोनों समन्वय बनाकर के देश में अघोषित आपातकाल के रचना में लग चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री संविधान और संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं। स्पष्ट करें कि पूरी पारदर्शिता के साथ गरीबों के द्वारा जन-जन पहुंचकर चुनाव आयोग के सुनिश्चित करें कि उसको मत से कोई वंचित न करें। आज चुनाव आयोग इतनी पारदर्शिका पवित्रता के साथ शत प्रतिशत मतदान की गारंटी को लेकर एक पहल शुरू कर रहा है जो देश के हित में है। उस पर प्रश्न उठा रहा हो तो यह जंगलराज के लोग हैं जो बूथ लूट करके जिन पैदा करता था।

लालू यादव के पुत्र हैं और राहुल गांधी तानाशाही के दाना लेकर के आए हैं – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिसका डीएनए में लालू यादव के पुत्र हैं। राहुल गांधी तानाशाही के दाना लेकर आए हैं। दोनों चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्था पर प्रश्न उठा करके और संविधान के विरुद्ध काम कर रहे हैं। यह संविधान विरोधी लोग हैं। एनडीए गठबंधन बीजेपी ने संकल्प लिया है कि यह संविधान विरोधी और संवैधानिक संस्था का अपमान करने वाले के विरुद्ध हमलोग खुल कर जनता के बीच संविधान के रक्षा के लिए काम करेंगे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।

यह भी पढ़े : दिग्विजय का सरकार पर करारा निशाना, कहा- नीतीश व BJP मिलकर बिहार को किया बर्बाद

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...