बिहार नगर निकाय चुनाव : 538 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

पटना : बिहार के 26 जिलों की 42 नगर निकायों में हुए आम चुनाव और उपचुनाव की आज यानी 30 जून की मतगणना होनी है। मतदान 28 जून को शांतिपूर्ण तरीके से हुए थे, जिसमें कुल 62.41 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। मतगणना का समय सुबह आठ बजे से है और अनुमंडल स्तर पर काउंटिंग के लिए कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ लाइव वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। आयोग की वेबसाइट पर आम नागरिक भी नतीजे लाइव देख सकेंगे। 538 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा।

Goal 2 22Scope News

वेबकास्टिंग के जरिए लाइव देख सकेंगे नतीजे

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.sec.bihar.gov.in पर ‘निर्वाचन परिणाम लिंक’ के माध्यम से मतगणना का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। मतदाता और उम्मीदवार वेबसाइट पर मौजूद ‘मतदाता कॉर्नर’ और ‘अभ्यर्थी कॉर्नर’ से नतीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिन क्षेत्रों में कार्यकाल समाप्त हो चुका था, वहां आम चुनाव हुए थे। इसमें पटना जिले के खुसरूपुर, नौबतपुर और विक्रम नगर पंचायत शामिल हैं। वहीं, पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल, महेशी और रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में भी चुनाव कराए गए थे। इसके अलावा कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराए गए हैं।

टोल फ्री नंबर भी किया गया जारी

सभी मतगणना केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत के लिए आयोग द्वारा टोल-फ्री नंबर 18003457243 पर संपर्क किया जा सकता है। हर स्तर पर निर्वाचन आयोग की निगरानी है। वेबकैम से लेकर रिकॉर्डिंग तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से सुरक्षित की जा रही है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

आज तय होगा किसका होगा नगर पर राज

आज का दिन 538 उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है। नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में हुए इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि स्थानीय स्तर पर जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।

यह भी पढ़े : नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, SDM ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...