Bokaro : मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी, AK-47 राइफल सहित गोला बारुद बरामद…

Bokaro : झारखंड पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान आज सुबह गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली इलाके में एक भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता एवं पाँच लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी मारा गया। घटनास्थल से एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें- Garhwa : पुलिस और सीओ को ही दे डाली धमकी, तीन शातिर हथियार सहित गिरफ्तार 

Bokaro : सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक होने लगी फायरिंग

Bokaro : सर्च ऑपरेशन के दौरान मारा गया नक्सली
Bokaro : सर्च ऑपरेशन के दौरान मारा गया नक्सली

राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने मंगलवार रात इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। बुधवार सुबह लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच नक्सलियों के सशस्त्र दस्ते ने पुलिस पार्टी पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : ‘लव जिहाद’ का पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार, युवती को बहला-फुसलाकर कराया धर्मांतरण फिर… 

Bokaro : जानकारी देते एसपी
Bokaro : जानकारी देते एसपी

आत्मरक्षा में पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद जब गोलीबारी रुकी, तब इलाके की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नक्सली वर्दी में एक शव तथा एक सादे लिबास में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। वर्दीधारी शव की पहचान कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी (निवासी–बिरहोरडेरा, थाना गोमिया, जिला बोकारो) के रूप में की गई, जो भाकपा (माओवादी) का SZCM सदस्य था एवं उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंईयां सम्मान योजना को लेकर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर खड़े किए सवाल… 

कुंवर मांझी के विरुद्ध बोकारो एवं हजारीबाग में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंवर मांझी 21 अप्रैल 2025 को हुई एक अन्य मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें कोबरा 209 बटालियन का एक जवान प्रानेश्वर कोच (निवासी – कोकराझार, असम) शहीद हो गया था। कुंवर मांझी के विरुद्ध बोकारो एवं हजारीबाग जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bokaro : तलाशी के दौरान कई सामान बरामद
Bokaro : तलाशी के दौरान कई सामान बरामद

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : मासूमियत में मत जाना साहब! सब्जी मंडी से मोबाईल चोरी कर भागते दो नाबालिग सहित तीन धराए… 

घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन (राउंड्स के साथ) तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ बरामद की गई हैं। पुलिस का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है और क्षेत्र में सघन एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। अज्ञात शव की पहचान एवं नक्सली गतिविधियों के अन्य पहलुओं की जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के मनोबल को गहरी चोट पहुँची है और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

चुमन कुमार की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Giridih Murder : युवक का सरकटा शव मिलने से मची सनसनी, आरोपी निकला ये… 

Bokaro : पिता बना हैवान, बेटी से ही करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार… 

Dhanbad : कतरी नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, बेलंजाबाद में मचा हड़कंप… 

Giridih : मालवाहक वैन और बाइक के बीच सीधी टक्कर, पुजारी की दर्दनाक मौत… 

Ranchi : एमएस धोनी ने किया विश्वस्तरीय आश्री बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, कहा-मैं भी आऊंगा खेलने… 

Giridih : रेलवे पटरी पर मिला महिला का कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस…

Pakur Accident: ससुराल से लौट रहे युवक को कोयला लदे डंपर ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत… 

Giridih : दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, ईंट-पत्थर और लाठी से जोरदार हमला, कई गंभीर… 

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img