Ranchi: घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिल रही है। टांगरबंसली के गुलजार महल्ला में चाचकोपी निवासी बबलू नामक युवक को अपराधियों ने गोली मारी है। युवक मांडर से रांची काम करने के लिए आया था। शाम को रांची-लोहरदगा ट्रेन से वह अपना घर लौट रहा था। ट्रेन से उतरकर घर जाने के क्रम में उसे गोली मारी गई। युवक को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती किया है।

Ranchi: पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की आशंका लगाई जा रही है। घायल युवक को पूर्व में बेड़ो थाना की पुलिस ने एक हत्याकांड में जेल भेजा था। सूत्रों का कहना है कि उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए युवक को गोली मारी गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img