क्या है Tea App, जिसका डेटा हुआ लीक! प्राइवेसी को लेकर यूजर्स में मचा हड़कंप

Desk. इन दिनों चर्चा में बना Tea App, जो महिलाओं को पुरुषों को रेट और रिव्यू करने की सुविधा देता है, अब डेटा ब्रीच को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि Tea App से करीब 72000 तस्वीरें लीक हो गई हैं। इनमें 13,000 सेल्फी व फोटो ID शामिल हैं, जिन्हें महिलाओं ने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सबमिट किया था।

Tea ऐप की खासियत यह है कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए बनाया गया है, जहां वे उन पुरुषों को रेट और रिव्यू कर सकती हैं, जिनसे वे मिली हैं या डेट कर चुकी हैं। इस पर महिलाएं एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव यानी ‘Tea spill’ शेयर करती हैं, जिससे बाकी महिलाएं जान पाती हैं कि सामने वाला व्यक्ति भरोसेमंद है या नहीं।

Tea App का डेटा ब्रीच

रिपोर्ट्स के अनुसार, Tea App का डेटा एक थर्ड पार्टी क्लाउड प्लेटफॉर्म से लीक हुआ है। 404 Media ने सबसे पहले इस लीक की जानकारी दी। वहीं Tea ऐप की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि यूजर्स के ईमेल और फोन नंबर लीक नहीं हुए हैं। इस लीक का असर केवल उन यूजर्स पर पड़ा है, जिन्होंने फरवरी 2024 से पहले साइन-अप किया था।

कंपनी ने किया था दावा

हाल ही में Tea ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया था कि ऐप के यूजर्स की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है। ऐसे में यह डेटा ब्रीच एक बड़े प्राइवेसी खतरे की ओर इशारा करता है। Tea App, जो महिलाओं को सुरक्षित डेटिंग अनुभव का दावा करता है, खुद एक साइबर सिक्योरिटी उल्लंघन का शिकार हो गया है। यह घटना न सिर्फ यूजर्स की प्राइवेसी को खतरे में डालती है, बल्कि डेटिंग ऐप्स की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े करती है।

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img