Jamshedpur Murder : महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur Murder : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में उस समय सनसनी मच गई जब एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृत महिला की पहचान मनीषा कौर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Jamshedpur Murder : घटना के बाद से पति फरार

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हालांकि घटना के बाद से ही महिला का पति फरार बताया जा रहा है जिससे पति पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Jamshedpur Murder : 9 साल पहले किया था प्रेम विवाह

परिजनों ने बताया कि 9 साल पहले मनीषा की सागर नामक युवक से प्रेम विवाह हुआ था। परिवार में उसके पति के अलावा दो बच्चे भी हैं। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Hazaribagh : मालवाहक वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Ranchi : अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीसी ने दिये जांच के आदेश 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...