जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ से लटकी मिली लाशें, तीन महीने से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पोकलाबेड़ा गांव के समीप जंगल में बुधवार को एक प्रेमी युगल की लाश नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

तीन महीने से थे लिव-इन रिलेशनशिप में

पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान पोकलाबेड़ा गांव निवासी जामिनी सिंह (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। वहीं युवती की पहचान गाड़ीग्राम निवासी बसंती सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पहले से एक बच्चे की मां थी और शादीशुदा थी। बताया जा रहा है कि बसंती तीन साल की बेटी को पीछे छोड़ तीन महीने पहले घर से भाग गई थी। इसके बाद वह जामिनी के साथ जमशेदपुर के शंकोसाई इलाके में रहकर मजदूरी कर रही थी। दोनों वहीं से लिव-इन रिलेशनशिप में थे।

नीम के पेड़ पर झूलते मिले दोनों शव, इलाके में सनसनी

घटना स्थल पोकलाबेड़ा गांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में है, जहां दोनों के शव एक ही नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे झूलते हुए पाए गए। जब शवों को नीचे उतारा गया, तो उनमें से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों की पहचान की गई।

परिजनों को नहीं थी जानकारी, पुलिस कर रही जांच

युवती की सास बिनता सिंह के अनुसार, बसंती तीन महीने पहले घर से बिना बताए चली गई थी और उसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। काफी खोजबीन की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। वहीं युवक के चाचा महेश्वर सिंह ने बताया कि जामिनी टेंट हाउस में काम करने के लिए जमशेदपुर गया था। वह कभी युवती को घर नहीं लाया, इसलिए परिजनों को उनके संबंध की जानकारी नहीं थी।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही गहराई से जांच

पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। शवों की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...