Sahibganj Murder : श्यामपुर गांव में खौफनाक वारदात: घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या…

Sahibganj Murder : साहेबगंज के बरहरवा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मिथुन रविदास के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रामदास सोरेन की हालत नाजुक, अमेरिका से दिल्ली आ सकती है डॉक्टरों की टीम… 

Sahibganj Murder : पूरे गांव में मची सनसनी

घटना उस समय हुई जब मिथुन रविदास घर के अंदर अकेला सो रहा था। हमलावर किस रास्ते से घर में घुसे और कितने लोग थे, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शोर मचने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा एनकाउंटर में ढेर, हथियार छीनकर भागने में… 

Sahibganj Murder : पुरानी रंजिश या आपसी विवाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बरहरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी साजिश की भी संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बवाल के बाद इलाके में तनाव… 

इस खौफनाक हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया, उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर… 

बुरे फंसे Rahul Gandhi! “वोट चोरी” पर चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब… 

Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Breaking : टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने नेमरा में शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...