धर्मांतरण विवाद गरमाया, विधायक ने हिंदू संगठन पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- तोड़फोड़, मारपीट व हुई छेड़खानी

कटिहार : कटिहार जिले में धर्मांतरण का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। रविवार को टीवी टावर मोहल्ले में हिंदू संगठन के विरोध प्रदर्शन और बवाल के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था, हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। अब कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा विधायक डॉ. शकील अहमद खान आदिवासी समुदाय के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले और इस मामले में कड़ी जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Goal 7 22Scope News

क्रिश्चियन समुदाय के लोग हर रविवार प्रार्थना सभा करते हैं – विधायक डॉ. शकील अहमद खान

विधायक ने आरोप लगाया कि क्रिश्चियन समुदाय के लोग हर रविवार प्रार्थना सभा करते हैं, लेकिन इस बार हिंदू संगठन ने कानून को हाथ में लेते हुए न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी भी की, जो बेहद निंदनीय है। आदिवासी समाज से जुड़ी ललिता तिर्की ने भी प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बता दें रविवार को हिंदू विशेष संगठन ने टीवी टावर मोहल्ले में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है और हर किसी की नजर अब आने वाले फैसले पर टिकी है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : हैवानियत की हद, अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर पिता-पुत्र को जिंदा जलाया, एक की मौत…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...