सीएम हेमंत सोरेन ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर ‘श्राद्ध कर्म’ की तैयारियों का लिया जायजा

रांची. स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जायजा लिया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर पूरे आयोजन स्थल का भ्रमण किया और हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि किसी को भी दुश्वारी न हो।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री  सोरेन से मिलने पहुंचे। ग्रामीण, किसान, महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग तथा जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद किया।

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...