गया जी: दो लोगों का दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ है, केंद्रीय मंत्री ने….

गया जी: भारत सरकार के कोयला खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को गया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया आ रहे हैं। इस दौरान कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मंत्री दुबे ने गया जी के निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल हों।

उन्होंने कहा कि मोदी पिछले 11 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं और पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के बाद गया आ रहे हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए जनता की बड़ी भागीदारी जरूरी है। पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया में दो लोग ऐसे हैं जिनका दिमागी संतुलन बिगड़ा है। एक सत्ता पाकर और दूसरा सत्ता न पाकर। जब उनकी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती तो जनता क्यों लेगी।

यह भी पढ़ें – इस बार बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन, राहुल की यात्रा में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 में भी एनडीए की डबल इंजन सरकार लौटेगी और विकसित बिहार का निर्माण होगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दुबे ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस और 1990 से 2005 तक राजद-कांग्रेस गठबंधन ने बिहार को अराजकता और लूट का शिकार बनाया। मंत्री ने दावा किया कि 2005 के बाद एनडीए ने कानून का राज स्थापित किया। आज बहु-बेटियां निर्भय होकर स्कूल जा रही हैं। सुबह सड़कों पर साइकिल से स्कूली पोशाक में जाती युवतियां बिहार के बदलते चेहरे की तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि यही असली विकास है और एनडीए इसे आगे भी मजबूत करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में खेल का एक और बड़ा आयोजन, CM ने शुभंकर अनावरण के साथ ही ट्रॉफी गौरव यात्रा का किया शुभारंभ

गया जी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...