Breaking : सत्र के दौरान गुरुजी को लेकर भावुक हुए सीएम हेमंत-शिबू सोरेन ने दिया रास्ता, उनके सपनों को पूरा करना है लक्ष्य

Breaking 

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन भावुक पलों के बीच गुज़रा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में खड़े हुए तो उनके शब्दों में दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि यह सत्र ऐसे वक्त में समाप्त हो रहा है जब पूरा राज्य शोक में डूबा हुआ है। 4 अगस्त को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता शिबू सोरेन (गुरुजी) का निधन हो गया। यह केवल झारखंड की नहीं बल्कि पूरे देश की अपूरणीय क्षति है।

Breaking : गुरुजी सिर्फ एक राजनीतिक शख्सियत नहीं प्रेरणा थे

सीएम ने कहा कि गुरुजी सिर्फ एक राजनीतिक शख्सियत नहीं थे, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा थे जिन्हें देशभर के आदिवासी समाज ने अपना मार्गदर्शक माना। उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए जिस तरह संघर्ष किया, वैसा उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। हेमंत ने याद किया कि गुरुजी के निधन के बाद देश के कोने-कोने से लोग श्रद्धांजलि देने आए। यहां तक कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी पहुंचे और कहा कि अगर झारखंड अलग राज्य न बना होता, तो शायद तेलंगाना की आवाज इतनी बुलंद नहीं होती। गुरुजी ने वहां भी रास्ता दिखाया, और आज तेलंगाना एक अलग राज्य है।

हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि गुरुजी के कार्य और संघर्ष केवल झारखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका योगदान देशव्यापी है। अब जिम्मेदारी हमारी है कि हम संघर्षशील साथियों के सपनों को साकार करें। राज्य का चहुंमुखी विकास कैसे हो, कैसे आंदोलनकारियों और बुजुर्गों को सम्मान मिले—इन्हीं संकल्पों के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

Breaking : राजनीतिक हित साधने के लिए मुद्दाविहीन बहस करता है विपक्ष

सीएम ने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया गया और उस पर चर्चा भी हुई। यह सब संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है, इसमें राजनीति तलाशना गलत है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक हित साधने के लिए मुद्दाविहीन बहस करता है। सरकार के कामकाज को रोकने के लिए कानून और संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करता है। “लेकिन हम मजबूती से सत्ता में हैं और जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है, और जो योजनाएं बनाई जाती हैं वे जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर धरातल पर उतारी जाती हैं। वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि देश में सबसे अधिक राज्यों में उनकी सरकार है, लेकिन वहां की हालत चिंताजनक है। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों की स्थिति क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है।

Breaking : गुरुजी को मिले देश का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न

सीएम हेमंत सोरेन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ये लोग खुद को “विश्व गुरु” कहने का सपना देख रहे हैं, लेकिन असलियत कुछ और ही है। “मुझे नहीं लगता कि यह देश सही दिशा में बढ़ रहा है। इनके व्यापारी मित्र और सहयोगी विश्व गुरु बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जमीनी हालात इसके उलट हैं।”

उन्होंने बताया कि सदन में गुरुजी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने का प्रस्ताव पारित किया गया है, लेकिन यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। साथ ही लद्दाख के एक रिसर्च इंस्टीट्यूट का जिक्र करते हुए कहा कि जिस संस्था का काम पर्यावरण से जुड़ा है, उसे बंद करने की साजिश रची जा रही है। यह केंद्र सरकार के पर्यावरण को लेकर गंभीर न होने का बड़ा उदाहरण है।

अंत में हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार पूरी ताकत और संकल्प के साथ जनता के बीच काम कर रही है। गुरुजी ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे पूरा करना ही हम सबकी जिम्मेदारी है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार…

Breaking : धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह कोर्ट से बरी… 

Breaking : मंईयां सम्मान योजना का लाभ बंगाल के लोग उठा रहे-बाबूलाल मरांडी… 

Jamshedpur : 25 हजार दो और नौकरी लो! फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार… 

Bokaro : खुखड़ी चुनने जंगल गई विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Heavy Rain Alert : छतरी लेना ना भूले! भारी बारिश की चेतावनी, गरज के साथ वज्रपात की संभावना… 

Breaking : बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटर और राशन कार्ड बनवा रही हेमंत सरकार-बाबूलाल का बड़ा आरोप… 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...