Jamshedpur : 25 हजार दो और नौकरी लो! फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार…

Jamshedpur : पुलिस ने घाटशिला थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे फर्जी नेटवर्किंग रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर मउभंडार ओपी क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार हकीकत में धोखा: राहुल निकला अहमद, युवती ने लगाई ये गुहार… 

Jamshedpur : 25 हजार रुपये लेकर नौकरी देने का देते थे झांसा 

पुलिस जांच में सामने आया कि बेरोजगार युवाओं से 25 हजार रुपये लेकर उन्हें नौकरी देने का झांसा दिया जाता था और नेटवर्क में अन्य लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर युवाओं के साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें जबरन किराए के मकानों में रखा जाता था।

ये भी पढ़ें- Breaking : नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह के बरी होने पर मंत्री दीपिका सिंह का छलका दर्द-न्याय व्यवस्था का मज़ाक… 

Jamshedpur : छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से आए थे युवक-युवतियां

छापामारी के दौरान एमएस रिया एंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी को सील कर दिया गया है और उसके सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। इस गिरोह के मुख्य सरगना राजू यादव (गया, बिहार), सुनील यादव (समस्तीपुर, बिहार), राहुल रंजन, अनिल और रवि चौहान की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह कोर्ट से बरी… 

गिरफ्तार आरोपियों में रोमेन्ट कुमार (भोलाबगान, जमशेदपुर), मोहन कुमार राणा (डोमचाच), शिवम कुमार सिंह (वैशाली) और कुलदीप सिंह (पूर्वी सिंहभूम) शामिल हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 179 युवक-युवतियों की पहचान कर उन्हें उनके घर वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamshedpur : मेरे बाबू को बुलाओ तभी उतरुंगी…हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Bokaro : पार्टनर को फंसाने की थी योजना खुद फंस गए, दो आरोपी गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Jharkhand Politics : आदिवासियों को तंग करने वालों पर एसटी-एससी एक्ट लगेगा, जनता की अदालत में-सदन में गरजे चंपाई सोरेन 

Breaking : रिम्स-2 विवाद पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासियों पर दर्ज FIR वापस ले नहीं तो… 

Ranchi : अब विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी-विधानसभा से विधेयक पास 

Breaking : शिबू सोरेन को घर पर पढ़ाइए, बिनोद बिहारी की प्रतिमा लगाने की मांग ठुकराने पर भड़के जयराम महतो…

Breaking : सदन में SIR पर भड़के बाबूलाल कहा-बांग्लादेशी रोहिंग्या को वोटर कभी नहीं बनने देगी बीजेपी… 

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...