Breaking : इंडिया गठबंधन की हुंकार, उप राष्ट्रपति पद के दावेदार बी सुदर्शन रेड्डी ने झारखंड के सांसदो से मांगा समर्थन

Breaking 

Ranchi : सीएम हाउस में इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस और जेएमएम के सभी सांसद मौजूद रहे जिनमें कालीचरण मुंडा, महुआ माँजी, सुखदेव भगत, जोबा मांझी, सरफराज अहमद के साथ-साथ कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू, सीएलपी लीडर प्रदीप यादव भी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Breaking : आदिवासी जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 9 को मिली इतने साल कारवास की सजा… 

Breaking : दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि सबसे पहले मैं शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने अलग झारखंड की नीव रखी। आज मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समर्थन मांगने के लिए आया हूँ। अभी बैठकर कुछ बाते हम कर रहे थे देश की क्या परिस्थिति है।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : कतरास में भयंकर सड़क हादसा, हाइवा ने टेंपो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत कई घायल… 

उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक सफ़र 1997 में शुरू हुआ। इस दौरान मैं बहुत कुछ सीखा लेकिन हिंदी में भाषण कभी नहीं दिए हैं। त्रिवेणी संगम के बारे में सभी को पता है उसी तरह संविधान का भी एक संगम है। अभी संविधान हाथ में लेकर एक-एक पन्ना अगर आप पढ़ेंगे तो कुछ समझ में नहीं आयेगा। सोशल इकॉनमी पोलिटिकल के बारे में आज में बात करूँगा।

ये भी पढे़ं- Bokaro : सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार की खेल नीति पर उठाए गंभीर सवाल… 

Breaking : सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया

उन्होंने बीजेपी और केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जो हुआ ये सब जानता है। इनपर जो इल्ज़ाम लगा था और जजमेंट अभी तक नहीं आया है ना ही कोई प्रूफ हुआ है। मामले में कौन इसका जिम्मेदार है। एक सवाल मेरे मन में रहता है कि इनकी इजाज़त और प्रतिष्ठा का क्या? वो तो भंग हो गई कौन जिम्मेदार है, इनकी गिरफ्तारी के बाद मैं देखा कि क्या हुआ था। कोई वैलिड कारण सामने नहीं आया और इसका जवाब हमलोग लगातार माँग रहे हैं। जब तक इन सवालो का जवाब नहीं मिलेगा तक तक डेमोक्रेसी का कोई मतलब नहीं होगा।

ये भी पढे़ं- Breaking : सीएम आवास में इंडिया गठबंधन का महाजुटान, सीएम हेमंत ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भरी हुंकार 

उन्होंने कहा ये परंपरा देखिए कैसा है, Indian become voters first citizen later। सांसद पीछे खड़े है इन्हें एक से पता है sir क्या है, इलेक्शन कमीशन की ड्यूटी है फेयर इलेक्शन करवाना। संविधान को आप सब जानते है, डेमोक्रेसी का मतलब सिर्फ एक कोर्स नहीं है।

Breaking : झारखंड के सभी सांसदो से मांगा समर्थन

बी सुदर्शन ने कहा कि असेम्बली में हेमंत सोरेन की मेजोरिटी है, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है कि वे कोई ऐसा बिल पास नहीं कर सकते है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हेमंत सोरेन से हमको समर्थन मिल गया है लेकिन जो पार्लियामेंट के सदस्य है उनसे अनुरोध करूँगा कि मुझे अपना समर्थन दे।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : DISHA की बैठक उठा जिला परिषद का भवन आवंटन का मामला, सांसद मनीष जायसवाल ने उठाए सवाल 

सीएम हेमंत सोरेन पार्लियामेंट के सदस्य नहीं है। मैं बस इनका समर्थन माँग सकता हूँ। माना कि संख्या बल कम है लेकिन मैं संख्या की बात नहीं कर रहा हूँ। मैं सब पार्लियामेंट के सदस्य से अनुरोध कर रहा हूँ, अगर आपको लगता है की मैं क़ाबिल नहीं हूँ तो मत देना लेकिन सब पार्लियामेंट के सदस्य से अनुरोध करूँगा के मुझे अपना समर्थन दे।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Hazaribagh : पति पत्नी और वो! मैं जान दे दूंगी कहते हुए हजारीबाग झील पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Dumka में बड़ा हादसा, मयूराक्षी नदी में बहे चार युवक, एक का शव मिला बाकी लापता… 

Jharkhand Politics : बाबूलाल सहित बीजेपी के सभी नेताओं का “स्पेशल इंटेंसिव हेल्थ रिव्यू” होना चाहिए-जेएमएम का तंज 

Breaking : सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी करार… 

Garhwa : रंका में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में बड़ा गड़बड़ घोटाला उजागर 

Giridih : नर्सिंग होम में लिंग जांच की आशंका! बीडीओ का औचल निरीक्षण, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज जब्त 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...