महिला की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

जमुई : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर गांव में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय काजल कुमारी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या करार दिया है। मृतका के भाई विनोद कुमार ने बताया कि काजल की शादी वर्ष 2020 में आलोक कुमार उर्फ बमबम यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित करते थे। हाल के दिनों में ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों पर स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की मांग का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जब मायके से पैसा नहीं मिला तो काजल की गला दबाकर हत्या कर दी गई और बाद में शव को छज्जे में टांगकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

DIARCH Group 22Scope News

खुलासा हुआ कि आरोपी आलोक की यह दूसरी शादी थी

इस पूरे मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब खुलासा हुआ कि आरोपी आलोक की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की भी वर्ष 2019 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसे आत्महत्या बताया गया था। अब दूसरी पत्नी की मौत ने ग्रामीणों और मायके पक्ष दोनों को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और नमूने एकत्र किए।

यह भी देखें :

मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है – SHO संजय कुमार सिंह

झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर जिले में दहेज प्रथा की कुरीति और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की दर्दनाक तस्वीर को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़े : चेन छिनतई के दौरान एयरफोर्स जवान को मारी गोली, पत्नी ने बदमाश की जमकर पिटाई

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...