अब 2035 सर्वेक्षण कर्मियों ने फिर से बहाली के लिए की अपील

पटना : भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के अंतर्गत कार्यरत जिन विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को पूर्व में हड़ताल के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया था, उन्हें अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस मानवीय पहल के तहत बर्खास्त कर्मियों को अपील करने की सुविधा दी गई है, ताकि वे पुनर्बहाली के लिए आवेदन कर सकें। जिसके तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

3321 संविदा कर्मी पहले ही हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं – विभाग

विभाग के स्तर से अपील करने के लिए निर्गत ईमेल आईडी – appealdlrs@gmail.com – पर अब तक 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत किए हैं, और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से 402 अपीलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, 3321 संविदा कर्मी पहले ही हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, जिससे विभागीय कार्यों की नियमितता बहाल होने लगी है।

‘संविदाकर्मियों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ रही है, जो इस प्रक्रिया की प्रभावशीलता को दर्शाता है’

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक संविदा कर्मी विभाग के पटना स्थित कार्यालय में कार्यालय अवधि के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा निर्धारित ईमेल पते के माध्यम से ऑनलाइन भी अपनी अपील प्रस्तुत कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पहल उन कर्मियों के लिए एक उचित अवसर है, जो पूर्व में सेवा से बर्खास्त किए गए थे लेकिन अब पुनः कार्य पर लौटने की इच्छा रखते हैं। पहले दिन 54 कर्मियों की वापसी के साथ शुरुआत हुई थी, इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 235 हो गई थी। कार्य पर वापस लौटने वाले संविदाकर्मियों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ रही है, जो इस प्रक्रिया की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में पांच वर्षों में 23 लाख से अधिक महिलाओं के नाम पर हुआ संपत्ति निबंधन’…

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...