Advertisment

सीएम हेमंत सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची. सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर विगत 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष- स्व० दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन के प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता सहित समाज सुधारक के रूप में किए गए कार्यों को को याद करना था।

सीएम हेमंत सोरेन से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के सपूत स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन को भारत रत्न से अलंकृत कराने हेतु राज्य सरकार से पहल करने का आग्रह किया तथा रांची के कांके डैम या हटिया डैम के निकट स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने का निवेदन किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि यह निर्णय न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारतवर्ष के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को सम्मानित करेगा। मौके पर हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की।

Bihar School Update: बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे,...

Bihar School Update: बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के ढर्रे को पूरी तरह से बदलने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...