Commercial Advertisment

Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार…

Dhanbad Crime : धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक साथ कुल 16 चोरी की बाइक बरामद की है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Dhanbad Crime : 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी कि लगातार बाइक चोरी की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कई क्षेत्रों से 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें- Palamu सीएचसी में पहली बार हुआ घुटने का ट्रांसप्लांट, डीसी पहुंची सीएचसी 

मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिक भी पकड़े गए है। गिरफ्तार अपराधियों में राहुल कुमार वर्णवाल उर्फ विवेक वर्णवाल उर्फ कार्टेज, राज चौहान उर्फ गुड्डू चौहान और रंजीत यादव शामिल हैं।

Dhanbad Crime : मोटरसाइकिलों का उपयोग अवैध कोयला ढोने में होता था

सूत्रों के अनुसार चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग अवैध कोयला ढोने के लिए किया जाता था। अक्सर हीरो, होंडा और बजाज कंपनी की बाइकों पर दो से तीन टन तक कोयला लादकर डिपो और ईंट-भट्ठों तक पहुंचाया जाता था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : रेलवे ट्रैक पर ही लेट गए मांडू विधायक तिवारी महतो, एनडीए पर बोल दिया बड़ा हमला… 

बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान सूझबूझ दिखाते हुए गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई। इस मामले में बरोरा थाना कांड संख्या 35/2025 दिनांक 21 सितंबर 2025 को धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

 

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...