Jamtara: साइबर क्राइम पर पुलिस का एक्शन, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jamtara: साइबर अपराध के गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिहिजाम थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिहिजाम के बोदमा गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में छापामारी कर तीन अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

Jamtara: साइबर क्राइम पर पुलिस का एक्शन

गिरफ्तार ठगों में नसीम असारी, सद्दाम अंसारी और बिरेन्द्र मंडल शामिल हैं। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक आधार कार्ड, 44900 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी Magicpin App के ज़रिए “999 रुपये का कैशबैक” का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। साथ ही RTO e-Challan और SBI Card Update के नाम पर फेक APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल से बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेते थे।

जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 64/25, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इनका नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड तक फैला हुआ था।

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...