Advertisment

बाबा बूढ़ानाथ दरबार पहुंचे भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, आज भरेंगे पर्चा

बाबा बूढ़ानाथ दरबार पहुंचे भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा, आज भरेंगे पर्चा

भागलपुर : बिहार विधानसभा सीट से तीन बार से लगातार विधायक रहे निवर्तमान विधायक अजीत शर्मा को ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन से पूर्व वह सनातन के रंग में रंगे नजर आए। सबसे पहले उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद बुढ़ानाथ मंदिर पहुंचे।

DIARCH Group 22Scope News

c 22Scope News

बाबा बूढ़ानाथ पर जलाभिषेक के बाद ततारपुर स्थित मौलानाचक खानका शाहबाजिया पहुंचे जहां उन्होंने चादरपोशी की और जीत की दुआ मांगी।

cow 22Scope News

ch 22Scope News

22Scope News

2014 में कांग्रेस की टिकट पर बने थे विधायक

अजीत शर्मा पहली बार कांग्रेस के टिकट से 2014 के भागलपुर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 में भी उन्हें जीत मिली। 2020 में भी भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे को साढ़े नौ सौ मतों से हराकर जीत हासिल की थी। उसके बाद कांग्रेस ने लोकसभा का भी प्रत्याशी बनाया लेकिन उस वक्त साढ़े चार लाख मत लाकर भी वह जदयू के प्रत्याशी अजय मंडल से हार गए।

ajjet ss 22Scope News

इस बार भाजपा के बागियों से भी होगी भिड़ंत

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भागलपुर विधानसभा सीट की कमान कांग्रेस ने इन्हें सौंपी है। अजीत शर्मा का मुकाबला इस बार फिर भाजपा के प्रत्याशी रोहित पांडे से तो है ही इसके साथ ही साथ भाजपा के दो बागी प्रीति शेखर और अर्जित शाश्वत चौबे से भी मुकाबला होने वाला है। हालांकि जीत किनके झोली में होती है। किसके सर पर जनता ताज सजाती है, इसका फैसला तो 14 नवंबर को हो जाएगा।

ये भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राजद पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर लिखा- दलित दबेगा झुकेगा नहीं…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...