चोरों को पकड़ने गई किशोरी को कार सवार ने घसीटा

368
Advertisment

चोरों को पकड़ने गई किशोरी को कार सवार ने घसीटा

झरिया (धनबाद) : चोरों को पकड़ने गई किशोरी को कार सवार ने घसीटा- झरिया के

Advertisment

सुदामडीह थाना क्षेत्र के गोरखुटी के समीप चार पहिया वाहन ने

एक किशोरी को 100 मीटर तक घसीटा.

बताए जा रहा है कि चार पहिया वाहन में कुल चार लोग सवार थे.

लोग शोर मचाते रह गए, लेकिन वाहन चालक 22 वर्षीय किशोरी को

हाथ पकड़ कर रोड से घसीटते हुए 100 मीटर ले गया.

स्थानीय लोगों के शोर को सुनकर वाहन चालक किशोरी का हाथ छुड़ाकर तेज गति से भाग निकला.

इस घटना के देख परिजन गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े, किंतु गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि परिजन के लाख कोशिश के बाद भी गाड़ी को नहीं पकड़ पाए. गाड़ी भौरा, जामाडोबा होते हुए करकेंद्र की ओर भाग निकली.

बकरी चोर थे कार सवार युवक

किशोरी के भाई गुड्डू कुमार साव ने बताया कि पहले मुझे शक हुआ की यह लोग चोर है. फिर बाद में पता चला कि ये लोग बकरी चोरी करने के लिए चार पहिया वाहन से आया है. जिसके बाद मैंने गाड़ी में झांक कर देखा तो गाड़ी के अंदर बकरी के मल मूत्र और कुछ अंश देखने को मिला. इसके बाद मैंने गाड़ी की चाबी छीन लिया, तब तक गाड़ी स्टार्ट ही थी, जिसके कारण चालक गाड़ी ले कर भागने में सफल हो गए.

किशोरी को धक्का मारकर भागा

इस दौरान मेरे बहन गाड़ी वाले पकड़ने को पकड़ने की कोशिश की जिसके कारण मेरी बहन को गाड़ी वाले ने 100 मीटर तक घसीटा, जिसके बाद गाड़ी चालक ने मेरी बहन धक्का मारकर भाग निकला. इस घटना से मेरी बहन को काफी चोटें आई है. इस घटना के बाद हम लोगों ने अपने बहन को उठाकर चासनाला उप स्वास्थ्य केंद्र ले गया. जहां डॉक्टर ने धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

धमकी देकर भागा चोर

साथ ही किशोरी के भाई गुड्डू कुमार साव ने बताया कि उसमें से एक व्यक्ति को मैं पहचानते हैं. जिसका नाम रिंकू अंसारी है. जो झरिया बनियाहीर का रहने वाला है. कुछ दिन पूर्व मेरे दुकान में नाश्ता करने के लिए आया था. इसीलिए भागने के क्रम में मैंने देखा कि रिंकू अंसारी गाड़ी में बैठे हैं. और जब हम लोग गाड़ी पीछा किया तो गाड़ी के शीशे से एक व्यक्ति झांक कर हम लोगों को धमकी दे रहा था कि हम लोगों कि पीछे मत करो नहीं तो ठीक नहीं होगा, और भाग निकला.

रिपोर्ट: अनिल

Advertisement