बिहार चुनाव : मोदी समस्तीपुर-बेगूसराय, शाह सिवान-बक्सर और नड्डा वैशाली में करेंगे प्रबुद्ध जन बैठक

पटना/बेगूसराय : बिहार चुनाव के ऐलान होते ही सभी पार्टियां चुनावी मोड में पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। दोनों चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी खत्म हो गई है। अब दनादन रैली की जा रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोक दी है। सीएम नीतीश कुमार लगातार तीन दिनों से चुनावी रैली कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल दो रैली को संबोधित किया था। कल ही लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी चुनावी रैली को संबोधित किया था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी आज से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार चुनाव के लिए NDA नें झोंकी पूरी ताकत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आज यानी 24 अक्टूबर से चुनावी मैदान में बिगुल फूंकने वाले हैं। पीएम आज बिहार के समस्तीपुर से चुनावी रैली की शुरुआत करने वाले हैं। इसके बाद वह बेगूसराय में चुनावी रैली करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना पहुंच रहे हैं। वह भी आज दो रैली करने वाले हैं। शाह सिवान और बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल से ही बिहार में हैं और कल वो औरंगाबाद और वैशाली में चुनावी रैली को संबोधित किया था। आज वह वैशाली में प्रबुद्ध जन के साथ शाम में बैठक करने वाले हैं।

PM मोदी समस्तीपुर के बाद बेगूसराय में करेंगे जनसभा, तैयारी पूरी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर के बाद बेगूसराय आएंगे जहां वह एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी बेगूसराय में पूरी कर ली गई है। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एक तरफ जहां लोगों में और बीजेपी के कार्यकर्ता में काफी खुशी देखने को मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भव्य मंच के साथ-साथ पंडाल भी बनाए गए हैं। साथ ही साथ दिवाली और छठ पर्व के सामने रहने की वजह से आकर्षक रंगोली भी बनाई गई है जो आम लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।

Modi Nadda Shah 1 22Scope News

PM के सभा में डेढ़ से 2 लाख की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता पहुंचेंगे

आपको बता दें कि अनुमान लगाया जा रहा है कि डेढ़ से दो लाख की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता उलाव हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वह प्रधानमंत्री के चुनावी संबोधन को सुनेगे। इसके लिए वीआईपी गैलरी के साथ-साथ आम लोगों के बैठने एवं रुकने के लिए भी पंडाल बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी व्यवस्था की गई है। वहीं 12 बजे दिन तक ही लोगों से आने की अपील की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम एक बजे से शुरू होगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सम्राट का लालू पर तंज, कहा- महागठबंधन में जबरदस्ती अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाया उम्मीदवार

विवेक रंजन और अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...

Assistant Teacher Exam: सहायक आचार्य परीक्षा में Normalization पर हाईकोर्ट में...

 झारखंड हाईकोर्ट में सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। JSSC ने जवाब दाखिल किया।Assistant Teacher...