विधानसभा चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले चार नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने इन नेताओं को दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा कि संबंधित नेताओं ने पार्टी की नीति और अनुशासन के विपरीत जाकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। शर्मा ने पत्र में लिखा कि आपका यह कार्य पार्टी विरोधी है, जिससे संगठन की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है और अनुशासनहीनता की यह घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

Goal 7 22Scope News

BJP ने इन नेताओं को किया निष्कासित

बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि बीजेपी द्वारा जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है। उनमें कहलगांव विधानसभा सीट से पवन यादव, बहादुरगंज सीट से वरुण सिंह, गोपालगंज से अनूप कुमार श्रीवास्तव और बड़हरा सीट से सूर्य भान सिंह शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। पार्टी ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों से न केवल संगठन की एकता प्रभावित होती है, बल्कि जनता के बीच भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न होती है।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी विद्रोही गतिविधियां – अरविंद शर्मा

बीजेपी नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित संगठन है, जहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से अधिक प्राथमिकता संगठन और विचारधारा को दी जाती है। ऐसे में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या विद्रोही गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष देखने को मिल रहा है। कई सीटों पर बगावती तेवर अपनाने वाले नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का फैसला किया है। बीजेपी ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि पार्टी अनुशासन से कोई ऊपर नहीं है।

यह भी देखें :

केवल NDA के आधिकारिक प्रत्याशी ही पार्टी का होंगे चेहरा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कार्रवाई से बीजेपी ने अपने बाकी असंतुष्ट नेताओं को भी चेतावनी देने का काम किया है, ताकि चुनाव से पहले संगठन में कोई और विद्रोह की स्थिति न बने। इस फैसले के साथ ही बिहार बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी समर में केवल एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी ही पार्टी का चेहरा होंगे और कोई भी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा संगठन के हित से बड़ी नहीं होगी।

यह भी पढ़े : हायाघाट में बीजेपी विधायक रामचंद्र साहू का विरोध, जनता ने लगाया गो बैक के नारे

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...